रैपर हार्ड कौर खालिस्तानी हो गयी और उधर खालिस्तान को हवा देने वाले पाकिस्तान में महाराजा रंजीत सिंह की प्रतिमा तोड़ दी गयी. खबर में खबर छुपी है , ठीक वैसे ही जैसे पाकिस्तान के हर काम , हर नियत में कुछ खोट। खालिस्तान को हाल के दिनों में पाकिस्तानी फेसबुक यूज़र जम कर अपना समर्थन दे रहे हैं. इन्टरनली पाकिस्तान में इनदिनों प्रो सिख एजेंडा भी चलाया जा रहा है. 1947 के बाद से खाली पड़ी सिख गुरुद्वारों , धर्मस्थलों का निर्माण कराया जा रहा. पहली नज़र में ये इतिहास सहजने की कोशिश नज़र आती है, लेकिन सच्चाई इससे इतर है. करतार सिंह कॉरिडोर के निर्माण के लिए बनी कमिटी में खालिस्तानी समर्थकों को जोड़ कर पाकिस्तान अपने खालिस्तानी एजेंडे को साधने में लगा है। भारत ने इस पर आपत्ति जताई तो पाकिस्तानी ट्रोलर्स को मौका मिल गया। लेकिन पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों का हाल किसी से नहीं छुपा. संयुक्त पंजाब के शासक महाराणा रंजीत सिंह की प्रतिमा का उद्घाटन बीते महीने लाहौर में किया गया था. लेकिन जेहादी मानसिकता से जूझ रहे पाकिस्तान की अवाम ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त दिया। खालिस्तानी ही बताएं की पाकिस्तान और आईएसआई के एजेंडा को पूरा कर वह किस खालिस्तान का सपना पूरा करना चाहते हैं.
https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1160955985101352961?s=19
https://twitter.com/GitaSKapoor/status/1161269183360860161?s=19
https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1160955985101352961?s=19
https://twitter.com/GitaSKapoor/status/1161269183360860161?s=19
खुद का घर शीशा का....
फेसबुक ट्रोलर फेसबुक पर भारतीय मुस्लमान, सिख और कश्मीरियों के बहाने घेरने की कोशिश करते हैं। लेकिन पाकिस्तान के अल्पसंख्यक हिन्दुओं के हालत किसी से नहीं छिपे. हिन्दू लड़कियों के अपहरण और धर्मपरिवर्तन को लेकर वहां की हिन्दू जमात मुखर है. बलूच , अहमदिया पर जुल्म की दास्ताँ पाकिस्तान के गठन से साथ ही शुरू हो चूका था।
महाराजा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया, dawn की खबर
महाराजा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया, dawn की खबर
क़ायदे आज़म ने जो कहा था वह बस भाषण था
पाकिस्तान का गठन भले मुसलमानो के लिए किया गया था, लेकिन पाकिस्तान बनने के बाद अपने पहले भाषण में कायदे आज़म मोहम्मद अली जिन्ना ने कहा था की वह ऐसे पाकिस्तान चाहते हैं जहाँ सभी धर्मावलम्बियों को अपने धर्म को मानने की पूरी आज़ादी हो. खैर , जिन्ना ने पाकिस्तान जरुरत बनाया लेकिन वो धर्म की नफरतों से उपजा मुल्क आज भी नफरत अपनी बुनियाद बनाये बैठा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें